फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paneer and porridge will be included in the diet of pregnant women

शिमला: गर्भवती महिलाओं की डाइट में शामिल होगा पनीर और दलिया

Mon, 14 Nov 2022 03:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 03:31 PM IST
सार

केएनएच प्रबंधन ने दाखिल गर्भवती महिलाओं के लिए हाई प्रोटीन डाइट शुरू करने का फैसला लिया है। प्रबंधन का कहना है कि में यह हाई प्रोटीन डाइट जच्चा और बच्चा के लिए लाभकारी होगी। 

विज्ञापन
Paneer and porridge will be included in the diet of pregnant women
केएनएच अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्भवती महिलाओं की सेहत के प्रति केएनएच प्रबंधन और सजग हो गया है। अस्पताल में प्रबंधन ने दाखिल गर्भवती महिलाओं के लिए हाई प्रोटीन डाइट शुरू करने का फैसला लिया है। प्रबंधन का कहना है कि में यह हाई प्रोटीन डाइट जच्चा और बच्चा के लिए लाभकारी होगी। इससे महिलाओं में एनीमिया की शिकायत भी खत्म हो जाएगी। डाइट में पनीर और दलिया भी अस्पताल में दाखिल महिलाओं को दिया जाएगा। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में पूरे प्रदेश की गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। ऐसे में खाने में भरपूर पोषक तत्व न होने के कारण कुछ महिलाएं एनीमिया की शिकार भी हो जाती हैं।

विज्ञापन


इसका खामियाजा उनके होने वाले बच्चों को भी भुगतना पड़ता है। ऐसे में अब प्रबंधन ने सुबह के नाश्ते में 200 एमएल दूध, ब्राउन ब्रेड, एक और दो अंडे देने की सुविधा शुरू की है। इसके अलावा दिन के समय 150 एमएल दूध और दो बिस्किट भी खाने में दिए जाएंगे। इसके अलावा दलिया और पनीर भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि रोजाना अस्पताल में सैकड़ों महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। ऐसे में दाखिल महिला मरीजों को कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा मिल सके, इसके लिए प्रबंधन ने महिला मरीजों की डाइट में कुछ बदलाव किए हैं। कमला नेहरू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि इस डाइट में पनीर और दलिया भी अस्पताल में दाखिल महिलाओं को बांटा जाएगा।
विज्ञापन


क्या खाएं, इस बार में भी दी जाती है जानकारी
केएनएच प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने अस्पताल में एक न्यूट्रिशन विशेषज्ञ की तैनाती भी की है। वह ओपीडी में जांच के बाद महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के बारे में जागरूक करती हैं। इसमें बताया जाता है कि गर्भावस्था में महिलाओं को किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 25 से 30 महिलाओं की होती है डिलीवरी
शिमला। अस्पताल में शहर के अलावा आसपास से महिला मरीज डिलीवरी करवाने के लिए आती हैं। इसके अलावा कई रेफर केस भी होते हैं। औसतन अस्पताल में रोजाना 25 से 30 डिलीवरी करवाई जाती हैं, जिनमें कई सीजेरियन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed