पांच हजार युवाओं को फ्री में दिखाएंगे वर्ल्ड कप: बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के सचिव और एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि प्रदेश में सफाई पर बेहतरीन काम करने वाले पांच हजार युवाओं को वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त में दिखाए जाएंगे। साथ ही एक साल के स्वच्छ हिमाचल अभियान के दौरान चुने गए 100 लोगों को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाया जाएगा।
ठाकुर ने यह बात बुधवार को शिमला के रिज मैदान पर एचपीसीए की ओर से आयोजित स्वच्छ हिमाचल ‘पढ़ाई भी, सफाई भी’ अभियान के शुभारंभ पर कही। बताया कि एचपीसीए के स्वच्छता अभियान का मयंक डागर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
'तो एचपीसीए अध्यक्ष पद छोड़ने से गुरेज नहीं करूंगा'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले जवानों की शहादत उनके लिए भी उतना ही महत्व रखती है, जितना इस देश का कोई भी सच्चा नागरिक करता होगा। हां, वह शहादत पर सियासत नहीं करते। देश और हिमाचल प्रदेश के सम्मान के लिए वह पद छोड़ने में कोई गुरेज नहीं करेंगे।
लेकिन जिस तरह शहादत के नाम पर राजनीति हो रही है, वह दुखद है। कांग्रेस की सरकार वाले असम में पाकिस्तान के सैकड़ों खिलाड़ी एशियन गेम्स में भाग लेते हैं लेकिन वहां कोई विरोध नहीं होता। इससे साफ है कि शहीदों के प्रति कांग्रेस का अलग एजेंडा है।