{"_id":"baae087b730bca48e99b5ca4ae54568b","slug":"t-20-match-ind-vs-sa-govt-of-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार उठाएगी धर्मशाला मैच का सुरक्षा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार उठाएगी धर्मशाला मैच का सुरक्षा खर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Sep 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्तूबर को प्रस्तावित टी-20 मैच का सुरक्षा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। करोड़ों रुपये का सुरक्षा शुल्क बीसीसीआई या एचपीसीए को नहीं चुकाना होगा। मैच के दौरान प्रदेश सरकार के हजारों जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मैच देखने जाएंगे। उन्होंने एचपीपीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के 11 सितंबर को भेजे निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए सुरक्षा शुल्क में खिलाडि़यों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के एवज में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा खर्च को लेकर हिमाचल सरकार और एचपीसीए में विवाद रहा है। प्रदेश सरकार का कहना था कि वे सुरक्षा देने को तो तैयार है, बशर्ते एचपीसीए खर्च उठाए।
विज्ञापन