{"_id":"51fcede89bb7ff3dd3e7b4bbf42dcf1d","slug":"swine-flu-viral-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में पीलिया के बाद स्वाइन फ्लू का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में पीलिया के बाद स्वाइन फ्लू का खौफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पीलिया और स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों से लोग दहशत में हैं। आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। स्वाइन फ्लू वार्ड के बाहर से गुजरने वाले लोगों में भी डर बैठ गया है। तीमारदार यहां पर से मुंह पर रुमाल ढक कर आवाजाही कर रहे है।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि इस तरह के लक्षण का पता चलते ही पीड़ित तुरंत डाक्टर के पास इलाज के लिए आएं। अस्पतालों में यह टेस्ट मुफ्त में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
05 मौतें जनवरी महीने से लेकर अब तक हो चुकी हैं आईजीएमसी में
•आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत सुंदरनगर के मोहन लाल (45) की हुई
•कांगड़ा की अरुणा (26) की मौत का कारण बना स्वाइन फ्लू
•शिमला का दक्ष (1) की मौत भी इस बीमारी से हुई
•किन्नौर की अनुपमा (31) की मौत भी स्वाइन फ्लू से
•स्नो व्यू होटल के समीप रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
इन्हें ज्यादा खतरा- 50 वर्ष से ज्यादा आयु के लोग, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, मधुमेह के मरीज
रोकथाम के उपाय- व्यक्ति को खांसी तथा छींक आने पर मुंह पर टिश्यू पेपर तथा रुमाल लेना चाहिए। ताकि दूसरा व्यक्ति इसके संपर्क में न आ आए।
ये सावधानियां बरतें- साबुन से बार बार हाथ धोएं, मास्क, कपड़े से हमेशा नाक ढकें, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें, रोगी से पांच से छह फीट की दूरी बनाए रखें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
बीमारी के लक्षण- बुखार, खांसी होना, सिरदर्द होना, कमजोरी, थकान, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना।