फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swine flu in paonta sirmour

सिरमौर: रामपुरघाट में कई बीमार, एक की मौत, एक को स्वाइन फ्लू

Sat, 29 Jul 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 29 Jul 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
swine flu in paonta sirmour

पांवटा शहरी क्षेत्र के साथ लगती पंचायत कुंजा मतरालियां के रामपुरघाट में एक व्यक्ति की बुखर से मौत हो गई है। अंदेशा है कि यह स्वाइन फ्लू का मामला था। एक अन्य गंभीर व्यक्ति का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके नमूनों की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


गांव के आधा दर्जन और लोग भी बुखार की चपेट में है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रामपुरघाट निवासी पंचायत सदस्य गुलजार, जोगेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह ने बताया कि इसी माह पहले सप्ताह में बुखार से गांव के अवतार सिंह पुत्र जसवीर की मौत हुई थी।
विज्ञापन


गांव का जरनैल सिंह पुत्र बलदेव सिंह तेज बुखार के चलते देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन है। इस गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने गांव में बुखार से पीड़ित रोगियों पर स्वास्थ्य विभाग से नजर रखने तथा उन्हें उपचार देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुअर पालन केंद्र शिफ्ट करने की मांग
 स्वाइन फ्लू फैलने के डर से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से गांव के साथ लगते सुअर पालन केंद्र को हटाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि स्वाईन फ्लू सुअर पालन केंद्र से फैल सकता है। इसी डर से सभी ग्रामीणों ने गांव के समीप बने केंद्र को हटाने की मांग की है। प्रशासन से बाकायदा शिकायत की गई है। 

बीएमओ राजपुर डॉ. एसएल वर्मा ने कहा कि गांव में बुखार पीड़ितों की शिकायत मिली है। देहरादून में उपचाराधीन मरीज की उपचार डिटेल में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई है। गांव में चिकित्सकों की टीम भेज दी गई है।


ग्रामीणों को आसपास सफाई रखने व वायरल पीड़ितों को पांवटा अस्पताल में भेजने को कहा गया है। डीएसपी प्रमोद चौहान के मुताबिक गांव के साथ जो सूअर पालन केंद्र है उसे बंद करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed