फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swine flu: alert in himachal schools.

स्वाइन फ्लू पर स्कूलों में अलर्ट, अपनाएं ये उपाय

Sat, 21 Feb 2015 03:35 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
swine flu: alert in himachal schools.

हिमाचल में तेजी से फैलते स्वाइन फ्लू को लेकर यहां के स्कूलों और कॉलेजों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूल मुखियाओं को प्रार्थना सभा में बच्चों को स्वाइन फ्लू की जानकारी दिए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


ये आदेश सभी वरिष्ठ माध्यमिक और हाई स्कूलों को जारी किए गए हैं। सभी कॉलेजों में प्रवक्ताओं को भी छात्रों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक शशि भूषण सेखरी ने इस बारे में मोस्ट अर्जेंट नाम से एक नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


शिक्षकों को सुबह के सेशन में छात्रों को इस बीमारी के लक्ष्णों और इससे निपटने के उपाय बताने को कहा गया है।

ये हैं आरंभिक लक्षण

swine flu: alert in himachal schools.

  • नाक का लगातार बहना, छींक आना, नाक जाम होना
  • मांसपेशियों में काफी दर्द या अकड़न महसूस करना
  • सिर में भयानक दर्द
  • कफ और कोल्ड लगातार खांसी आना
  • नींद नहीं आना बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
  • बुखार होना दवा खाने के बाद भी बुखार का लगातार बढ़ना
  • गले में खराश होना और इसका लगातार बढ़ते जाना

बरतें ये सावधानियां

swine flu: alert in himachal schools.
  • ये एक तरह का वायरल है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में खुद अपना बचाव करें।
  • वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनें। मगर मास्क तभी कारगर होगा, जब उसे सही ढंग से पहना जाएगा।
  • मास्क ऐसे बांधें ताकि मुंह और नाक पूरी तरह से ढक जाएं।
  • एक मास्क चार से छह घंटे से ज्यादा देर तक न इस्तेमाल करें, क्योंकि खुद की सांस से भी मास्क खराब हो जाता है।
  • भीड़ भरी जगहों मसलन सिनेमा हॉल या बाजार जाने से पहले सावधानी के लिए मास्क पहन सकते हैं।
  • हालांकि सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के लक्षण एक जैसे ही होते हैं, लेकिन स्वाइन फ्लू में यह देखा जाता है कि जुकाम बहुत तेज होता है और नाक काफी ज्यादा बहती है। स्वाइन फ्लू होने के पहले 48 घंटों के भीतर इसका इलाज शुरू हो जाना चाहिए।
  • अपने हाथ समय समय पर धो लेने चाहिए। परिवार में किसी को फ्लू हो गया है तो उसे अलग कमरे में रखें।
विज्ञापन

आखिरकार जाग गई सरकार

swine flu: alert in himachal schools.

स्वाइन फ्लू से तीन मौतों के बाद आखिरकार हिमाचल सरकार की नींद टूट गई। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने शुक्रवार को आईजीएमसी अस्पताल जाकर स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम की समीक्षा की। उन्होंने स्वाइन फ्लू टेस्ट के लिए एक नई मशीन और वेंटिलेटर खरीदने को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने टेस्ट किट और भरपूर मात्रा में दवा होने का दावा किया। मंत्री ने प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीज का टेस्ट करने में कंजूसी न बरतें बल्कि अधिक से अधिक संख्या में टेस्ट करें। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। इसे अपग्रेड करने के लिए प्रबंधन से प्रस्ताव भी मांगा।

आईसोलेशन वार्ड में जाकर स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों का हालचाल जाना और मौजूदा स्टाफ से मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी ली। पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक भी की। मंत्री ने डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को भी स्वाइन फ्लू से बचने की हिदायत दी। इलाज के दौरान वह खुद भी सुरक्षित रहें। करीब एक घंटे अस्पताल में रुकने के बाद स्वास्थ्य मंत्री लौट गए।

मंत्री ने मास्क लगाकर पूछा मरीजों का हाल

swine flu: alert in himachal schools.

स्वाइन फ्लू का खौफ शुक्रवार को भी आईजीएमसी अस्पताल में दिख रहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने भी एहतियात के तौर पर मास्क लगा रखा था। इनके साथ चली टीम भी मास्क लगाकर ही आईसोलेशन वार्ड में मरीजों से मिली। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टाफ को हिदायत दी कि इसमें लापरवाही न बरतें और मास्क आदि का इस्तेमाल करें। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मास्क और दवा होने की बात भी कही।

आईजीएमसी में केवल एक स्वाइन फ्लू टेस्ट मशीन है। इसकी खरीद साल 2009 में की थी। संदिग्ध मरीजों की संख्या काफी अधिक है। एक नई टेस्ट मशीन और वेंटिलेटर खरीदने की मौखिक मंजूरी शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। हर साल स्वाइन फ्लू के मामले आते हैं। जानकार बताते हैं कि सरकार और प्रबंधन की ओर से यह तैयारियां पहले कर दी जानी चाहिए थी। जब तक मशीन और वेंटिलेटर की खरीद होगी तब तक स्वाइन फ्लू खत्म हो जाएगा। इतना जरूर है कि ये मशीनें अगली बार काम आ जाएं। टेस्ट मशीन की कीमत करीब 25 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed