फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sweet flour goats made in Keonthal on Bishu's occasion

Shimla News: बीशू की साजी पर क्योंथल में बने आटे के मीठे बकरे

Tue, 14 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sweet flour goats made in Keonthal on Bishu's occasion
जुुन्गा (शिमला)। तीन दिवसीय बैसाखी अर्थात बीशू की साजी का पर्व क्योंथल क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोग इस पर्व पर आटे के बकरे बनाकर अपने देवताओं को अर्पित करते हैं।
विज्ञापन


बीशू वर्ष का पहला त्योहार माना जाता है। वरिष्ठ नागरिक दयाराम वर्मा, दौलत राम मेहता और अत्तर सिंह ठाकुर ने बताया कि कालांतर से इस पर्व को हर वर्ष नववर्ष के आगमन के रूप में मनाया जाता रहा है। यह त्योहार संक्रांति से दो दिन पहले आरंभ हो जाता है। पहले दिन रात को सिडडू बनाए जाते हैं। अगले दिन आटे के मीठे बकरे और रात को अस्कलियां बनाई जाती हैं। संक्रांति के दिन लोग पटांडे और खीर बनाते हैं। घर के बाहर बुरांस के फूलों की माला लगाई जाती है। प्रदेश के जाने माने साहित्यकार शेरजंग चौहान ने बताया कि बैसाख की संक्रांति आने से पहले लोग अपनी विवाहित बेटियों और बहनों को उनके घर जाकर त्योहार देने की विशेष परंपरा आज भी कायम है जिसका बेटियां बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article