{"_id":"6aa962be230c3115e30556ad","slug":"institute-of-public-administration-departmental-examinations-announced-applications-to-begin-on-september-17-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक प्रशासन संस्थान: हिमाचल में विभागीय परीक्षाओं का एलान, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक प्रशासन संस्थान: हिमाचल में विभागीय परीक्षाओं का एलान, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
Tue, 15 Sep 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:52 PM IST
सार
प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाओं की तारीख तय हो गई है। विभागीय परीक्षाएं 26 नवंबर से चार दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाओं की तारीख तय हो गई है। विभागीय परीक्षाएं 26 नवंबर से चार दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया स्वत: बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वित्तीय प्रशासन प्रश्नपत्र संख्या-एक की परीक्षा शिमला के राजकीय महाविद्यालय संजौली के अलावा धर्मशाला के राजकीय डिग्री कॉलेज और मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदनों का संबंधित विभागाध्यक्षों को 24 अक्तूबर तक अनुमोदन करना होगा। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अधूरा आवेदन मिलने पर उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी जरूरी जानकारियां और दस्तावेज सही तरीके से भरना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विभागीय परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के मानव संपदा पोर्टल पर उनके खातों में स्वत: उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के लिए अलग से कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा की समय-सारणी हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।