फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sweeping machine worth 2.5 crores is not starting, cleaning has to be done with broom

Shimla News: स्टार्ट नहीं हो रही ढाई करोड़ की स्वीपिंग मशीन, झाड़ू से करनी पड़ रही सफाई

Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sweeping machine worth 2.5 crores is not starting, cleaning has to be done with broom
खास खबर...
विज्ञापन

रिज पर सात महीने से मशीन खराब, कंपनी मरम्मत के लिए मांग रही एडवांस
नगर निगम को तैनात करने पड़े कर्मचारी, अब झाड़ू से हो रही कोर एरिया की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान, मालरोड समेत राजधानी के कोर एरिया की स्मार्ट सफाई व्यवस्था व्यवस्था ठप हो गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इटली से खरीदी ढाई करोड़ रुपये की स्मार्ट स्वीपिंग मशीन स्टार्ट ही नहीं हो रही है। सात महीने से मशीन रिज पर खड़ी है।
कई बार इसे स्टार्ट करने की कोशिश हो चुकी है। अब मजबूरन इसे ठीक करवाने के लिए संबंधित कंपनी से इंजीनियर बुलाने पड़े हैं। कंपनी ने भी शिमला आने से पहले नगर निगम से आने-जाने के खर्च समेत एडवांस पैसा जमा करने को कहा है। चार महीनों से इसकी प्रक्रिया भी चल रही है। निगम का दावा है कि अब यह पैसा जमा कर दिया है। हालांकि इंजीनियर अभी तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मशीनों से सफाई बंद होने के बाद शहर के कोर एरिया में नगर निगम को अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने पड़े हैं। अब झाड़ू से रिज और मालरोड समेत कोर एरिया के बाजारों की सफाई करनी पड़ रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत साल 2020 में करीब पांच करोड़ से शिमला शहर के लिए दो स्वीपिंग मशीनें खरीदी गई थी। दिसंबर 2020 में इनसे शहर में सफाई का काम शुरू किया गया। शहर के कोर एरिया में इनसे सफाई करवाई जा रही थी। यह मशीनें पूरी तरह से सपाट सड़क पर कचरा उठाने में कारगर हैं। इनसे चंद मिनट में ही रिज मैदान, मालरोड और बाजारों की सड़कों से कचरा साफ हो जाता है। करोड़ों रुपये से की इन मशीनों की खरीद पहले भी सवालों के घेरे में रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन के लिए भेजी दूसरी मशीन
शहर के लिए खरीदी दूसरी स्वीपिंग मशीन पिछले साल नगर निगम ने सोलन भेज दी थी। निगम प्रशासन के अनुसार सरकार के निर्देश के बाद इस मशीन को सोलन नगर निगम को दिया है। इस पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला शहर में किए जाने वाले कामों के लिए बजट दिया गया था। इके तहत यह मशीनें भी खरीदी थी। लेकिन सदन की मंजूरी लिए बिना ही इस मशीन को सोलन नगर निगम को भेज दिया गया।

इंजीनियर बुलाए : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि खराब स्वीपिंग मशीन को ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर बुलाए गए हैं। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed