फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   swami Abhishek Brahmachari statement over The Kerala Story movie in Central Sanskrit University Paragpur hima

The Kerala Story: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- लड़कियों को धर्म की शिक्षा का ज्ञान होना चाहिए

Mon, 15 May 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 08:33 PM IST
सार

 स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि मैं सिनेमा नहीं देखता हूं लेकिन एक विद्वान व्यक्ति के परामर्श पर द केरल स्टोरी फिल्म देखी है। फिल्म देखने के बाद इस बात का बोध हुआ कि अगर उन बहनों को धर्म शिक्षा का ज्ञान रहता तो वे कभी भी उस कुचक्र का शिकार नहीं होतीं।

विज्ञापन
swami Abhishek Brahmachari statement over The Kerala Story movie in Central Sanskrit University Paragpur hima
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने व्याख्यान का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर परागपुर के बलाहर में नई शिक्षा नीति एवं धर्म शिक्षा विषय पर व्याख्यान का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर परिसर के निदेशक डॉ. मदन मोहन पाठक भी उपस्थित रहे। डॉ. मदन मोहन पाठक ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि मैं सिनेमा नहीं देखता हूं लेकिन एक विद्वान व्यक्ति के परामर्श पर द केरल स्टोरी फिल्म देखी है। फिल्म देखने के बाद इस बात का बोध हुआ कि अगर उन बहनों को धर्म शिक्षा का ज्ञान रहता तो वे कभी भी उस कुचक्र का शिकार नहीं होतीं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति पर लगातार हमला किया। धर्म हमें भटकने नहीं देता है और सनातन धर्म ही भारत का प्राण है। वहीं मुख्य वक्ता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या में राजा दशरथ और कौशल्या के घर में जन्मे श्रीराम को बक्सर के गुरु विश्वामित्र में प्राप्त हुई धार्मिक शिक्षा ने ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम बनाया।

विज्ञापन


कहा कि आज के दौर में किसी के माता-पिता वन जाने का निर्देश दें तो कोई नहीं मानेगा। गुरुकुल में पढ़े भगवान श्रीराम ने वन जाकर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया और माता-पिता के निर्देश को माना। मुगलों ने हमारे देश पर राज किया लेकिन हमारी संस्कृति और सभ्यता को मिटा नहीं पाए क्योंकि हमारे यहां की शिक्षा व्यवस्था और गुरुकुल परंपरा बहुत सशक्त थी। लार्ड मेकाले ने शिक्षा नीति में परिवर्तन कर हमारी संस्कृति और सभ्यता पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आश्चर्यजनक है कि देश की आजादी के बाद किसी भी सरकार ने शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में नई शिक्षा नीति लागू कर समाज को बचाने के लिए अद्भुत कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में परिसर के निदेशक डॉ. मदन मोहन पाठक ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह देश के वैभव को बढ़ाने के लिए अनवरत काम कर रहे हैं। इस अवसर पर उमेश राय, प्रो. अमित वालिया, डॉ. पुरुषोत्तम, राहुल झा, गोविंद शुक्ला, शीशराम, दीप कुमार, विनोद शर्मा, अमर चंद, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed