{"_id":"633861372f9409442f742357","slug":"swachh-survekshan-himachal-ranks-fourth-among-states-with-less-than-100-urban-bodies-in-sanitation-tops-in-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: स्वच्छता में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में हिमाचल का चौथा स्थान, पेयजल गुणवत्ता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: स्वच्छता में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में हिमाचल का चौथा स्थान, पेयजल गुणवत्ता में अव्वल
Sat, 01 Oct 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:21 PM IST
सार
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। ये रैंकिंग शहरों की स्वच्छता, शहरों में डंपर फ्री, घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, लोगों की शिकायतों के निवारण आदि के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
स्वच्छता में देश भर में 100 से कम शहरी निकायों वाले छोटे राज्य में हिमाचल प्रदेश का 2,200 अंकों के साथ चौथा स्थान रहा। त्रिपुरा (2,750) पहले, झारखंड (2,450) दूसरे और उत्तराखंड (2,245) तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल के अंक 2,200 रहे। शिकायत निवारण में शिमला शहर को 400 अंक मिले, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर कुल 335 अंक से अधिक हैं। वर्ष 2021 में 1 से 10 लाख की जनसंख्या वाले वाले शहरों में शिमला 102वें स्थान पर था, जबकि वर्ष 2022 में यह 56वें स्थान पर रहा है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए।
विज्ञापन
ये रैंकिंग शहरों की स्वच्छता, शहरों में डंपर फ्री, घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, लोगों की शिकायतों के निवारण आदि के आधार पर दी गई है। प्रदेश के 15,000 से कम जनसंख्या वाले शहरों में कांगड़ा का 65वां और नयनादेवी का 68वां स्थान रहा। करसोग को 419वां स्थान मिला। 15,000 से 25,000 जनसंख्या वाले शहरों में धर्मशाला 86वें, हमीरपुर 208वें, बैजनाथ और पपरोला 220वें, कुल्लू 244वें, ऊना 248वें, सुंदरनगर 252वें और चंबा 276वें स्थान पर रहा। 25,000 से 50,000 जनसंख्या वाले शहरों में सोलन 31वें, बद्दी 104वें, पांवटा साहिब 107वें, नाहन 126वें और मंडी 192वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
पेयजल गुणवत्ता में हिमाचल देशभर में अव्वल
वहीं, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हिमाचल प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। प्रदेश अब पेयजल गुणवत्ता में भी देश भर में प्रथम नंबर पर आया है। पिछले वर्ष भी प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया था। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि रविवार को गांधी जयंती 2 अक्तूबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हिमाचल को पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन