फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suttle Bus service strat from Ghandal to Shimla

घंडल के पास एचआरटीसी लोकल बसों की होगी ट्रांसशिपमेंट

Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Suttle Bus service strat from Ghandal to Shimla
एनएच-205 धंसने के दस दिन बाद एचआरटीसी आज से शुरू करेगा ट्रांसशिपमेंट सेवा क्रॉसर
विज्ञापन

घंडल के पास हाईवे धंसने से परेशान हैं हजारों लोग
20 किलोमीटर अतिरिक्त करना पड़ रहा है सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के घंडल के पास बंद होने से परेशानी झेल रहे हजारों यात्रियों को एचआरटीसी वीरवार से राहत देने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से घंडल पहुंचने वाली बसों की ट्रांसशिपमेंट शुरू कर यात्रियों को दूसरी बसों से शिमला पहुंचाया जाएगा। घंडल से शिमला के बीच पूरा दिन दो शटल बसें चलेंगी। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-205 बीते सोमवार से भूस्खलन के कारण बंद है। बसों को करीब 20 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। सड़क वन वे होने से यहां जाम लगने से 20 किलोमीटर का सफर करीब दो से ढाई घंटे में तय हो रहा है।
यात्रियों को पेश आ रही समस्या के समाधान के लिए एचआरटीसी ने आज से ग्रामीण क्षेत्रों से घंडल पहुंचने वाली पलोग, दधोगी, घलोत, बझोल और पिपलीधार बसों की ट्रांसशिपमेंट शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बसें सुबह 8:15 बजे से घंडल पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क के दूसरे सिरे पर खड़ी अन्य बसों में यात्रियों को घंडल से शिमला पहुंचाया जाएगा। शटल बसों के जरिये ही वापसी में यात्री शिमला से घंडल पहुंचेंगे और क्षतिग्रस्त सड़क पार कर ग्रामीण रूटों की बसों से गंतव्यों तक जाएंगे। ऐसे होने पर जहां समय की बचत होगी वहीं अतिरिक्त डीजल भी खर्च नहीं होगा। इतना ही नहीं घंडल और शिमला के बीच दो शटल बसें पूरे दिन चलेंगी। दोपहर के समय ग्रामीण रूटों से घंडल पहुंचने वाली बसों के यात्री भी शटल बसों से शिमला पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

पांच रूटों के लिए होगी ट्रांसशिपमेंट : जितेंद्र
एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि घंडल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से शिमला आने वाले यात्रियों को पेश आ रही समस्या के मद्देनजर बसों की ट्रांसशिपमेंट की व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में 5 बसों के यात्रियों को सड़क के दूसरी ओर शटल बसें तैनात कर शिमला पहुंचाया जाएगा। शटल बसें पूरे दिन शिमला और घंडल के बीच आवाजाही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल भरवाने तीसरे दिन शिमला आएंगी बसें
घंडल से ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें रखरखाव और डीजल भरवाने के लिए हर तीसरे दिन वैकल्पिक मार्ग से होकर शिमला आएंगी। वर्कशॉप डे पर भी बसों को शिमला मंगवाया जाएगा। इसमें जो बसें शिमला आएंगी उनके स्थान पर घंडल से ग्रामीण रूटों के लिए दूसरी बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed