फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspicious death of a woman in the thorn of Haroli, she died in the hospital.

Una News: हरोली के कांटे में महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 25 Sep 2023 03:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के गांव कांटे में एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Suspicious death of a woman in the thorn of Haroli, she died in the hospital.
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के गांव कांटे में एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (42) पत्नी हरजिंद्र सिंह गांव व डाकघर कांटे तहसील हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई है।  जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी सोमवार सुबह रोजाना की तरह उठकर घर से बाहर जाने लगी। इस दौरान जब उसने घर में लगे एक लोहे के दरवाजे को खोलने के लिए हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि दरवाजे के साथ लगकर कई तारें गुजर रही थीं। इसमें ने कुछ तारें असुरक्षित तरीके से दरवाजे के साथ लगी थीं।

विज्ञापन


सोमवार को उन्हीं तारों से करंट दरवाजे में आ गया जिसकी चपेट में संतोष कुमारी आ गईं। इसके बाद महिला को परिजन तुरंत  हरोली अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए और कांटे गांव में जाकर मौका का मुआयना भी किया। इसके बाद डीएसपी हरोली मोहन रावत ने भी अस्पताल आकर जांच की। महिला का शव जिला ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद  परिजनों के हवाले कर दिया गया।  डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला शॉर्ट सर्किट होने के कारण करंट लगने का पाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed