फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suspended Assistant drug controller Nishant Sarin kingpin of corruption racket

महिला मित्र अफसर के साथ भ्रष्टाचार का रैकेट चला रहा था सरीन

Sun, 08 Sep 2019 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Suspended Assistant drug controller Nishant Sarin kingpin of corruption racket
निशांत सरीन (फाइल फोटो)

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के मामले में विजिलेंस जांच जैसे-जैसे आग बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि बद्दी में तैनात रहे सरीन पंचकूला स्थित जेनिया फर्मासूटिकल्स लिमिटेड की महिला अधिकारी डॉ. कोमल खन्ना के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का रैकेट चला रहे थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अभी तक विजिलेंस को कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे सरीन के भ्रष्टाचार की कलई खुलती दिख रही है। होटल और फ्लाइट के टिकटों के अलावा सरीन ने फार्मा कंपनियों से कई और महंगे तोहफे भी लिए थे। जांच में सामने आया है कि सरीन कालाअंब की एक फार्मा कंपनी का दिया महंगा मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। इसके अलावा उसे डॉ. खन्ना की कंपनी से भी एक महंगा मोबाइल फोन मिला था।
विज्ञापन


यही नहीं, विजिलेंस को सरीन की पत्नी कल्पना सरीन के चंडीगढ़ स्थित घर पर इसी जेनिया फार्मासूटिकल्स के नाम पंजीकृत एक बाइक भी खड़ी मिली है। माना जा रहा है कि सरीन के अलावा विजिलेंस अब कोमल खन्ना को भी जांच में शामिल करने पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस की पकड़ से दूर सरीन को स्वास्थ्य विभाग निलंबित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रिम जमानत पर 10 को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
निलंबित एडीसी निशांत सरीन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोलन की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। विजिलेंस की दलीलों के बाद कोर्ट ने सरीन की याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उसने हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट 10 सितंबर को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed