फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushma Swaraj Ask Report on German Youth Beating case.

जर्मन युवक से मारपीट, सुषमा स्वराज ने हिमाचल सरकार से मांगी रिपोर्ट

Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Ask Report on German Youth Beating case.

कुल्‍लू घाटी में जर्मन नागरिक से मारपीट के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिमाचल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। विदेशी ने ट्वीट कर विदेश मंत्री से कुल्लू जिले के मणिकर्ण में फर्जी तरीके से पासपोर्ट जब्त करने की शिकायत की है।

विज्ञापन


इस पर विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है। पांच जुलाई, 2016 को मणिकर्ण में मारपीट के एक मामले में जर्मन नागरिक और स्थानीय युवाओं के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को दिन में दोनों पक्षों में किसी बात पर बहस हो गई।
विज्ञापन


इस पर आरोपी विदेशी हॉल्गर ने चाकू से दो युवाओं पर हमला कर दिया। इसमें एक की गर्दन और दूसरे के पेट में जख्म हुए। बीच बचाव में विदेशी से भी मारपीट हुई। इसमें विदेशी भी घायल हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मन युवक बोला, मुझ पर हमला हुआ तो मैं भी लड़ा

Sushma Swaraj Ask Report on German Youth Beating case.

इस पर आरोपी हॉल्गर का पासपोर्ट जब्त किया गया। वर्तमान में केस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और चालान कोर्ट में दायर किया जाना है। जर्मन नागरिक हॉल्गर ने जर्मन एंबेसी में मामला उठाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

इस पर हॉल्गर ने मामले को विदेश मंत्री के समक्ष उठाते हुए आरोप लगाया है कि फर्जी तरीके से उसका पासपोर्ट जब्त किया गया। आरोपी जर्मन नागरिक का तर्क है कि स्थानीय युवाओं ने उस पर हमला किया था और आत्मरक्षा के लिए वह लड़ा।

इसमें वह घायल हो गया। मेरी सुनवाई नहीं की जा रही है। ट्विटर के माध्यम से उसने विदेश मंत्रालय के समक्ष गुहार लगाई है। वर्तमान में आरोपी हॉल्गर अमृतसर के एक गुरुद्वारा में रह रहा है। इधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि मामले को लेकर रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed