फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushma opened the doors of the Ministry of External Affairs to the common people: Shanta

आम लोगों के लिए खोले थे सुषमा ने विदेश मंत्रालय के दरवाजे: शांता

Thu, 08 Aug 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sushma opened the doors of the Ministry of External Affairs to the common people: Shanta

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कश्मीर की आजादी के बिना भारत की आजादी पर हमेशा प्रश्न चिन्ह लगता था। इस विषय पर बड़े-बड़े नेता इकट्ठे होकर चर्चा करते थे, लेकिन अंत में यही निष्कर्ष निकलता था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना अब बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन


हर कोई इसके परिणामों को लेकर भयभीत रहता था। फिर भी केंद्र की मोदी सरकार ने बुद्धिमता के साथ अनुच्छेद 370 को हटाया है। सरकार के इस कदम का न पाकिस्तान को पता चला और न ही विपक्ष को। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषम स्वराज के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शांता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की अभी देश खुशी मना ही रहा था कि देश को राजनीतिक क्षति सुषमा स्वराज के रूप में हुई। सुषमा ने भी अपने अंतिम क्षणों में अनुच्छेद 370 को हटाने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उनकी राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के दरवाजों को आम लोगों के लिए खोला। इससे विदेशों में फंसे कई लोगों को सरकारी सहायता से स्वदेश वापस लाया गया। भाजपा के लिए उन्होंने जिस प्रकार से कार्य किया, उसमें उनका जीवन एक आदर्श जीवन रहा है, आदर्श कार्यकर्ता और आदर्श विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया है।


इस मौके पर भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, संजीव सोनी, कर्ण जंबाल, कैप्टन देशराज, चंद्रवीर शर्मा, सुरिंद्र ठाकुर, कैप्टन श्यामलाल, हरी दत्त शर्मा और रविंदर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed