फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushma kapoor selected as a sub inspector in himachal police

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में किसान की बेटी टॉपर

Mon, 04 Jul 2016 02:02 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 04 Jul 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
sushma kapoor selected as a sub inspector in himachal police
सुषमा कपूर

जिला सिरमौर की गिरिपार पमता पंचायत की सुषमा कपूर ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस में 16 पदों के लिए महिला सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा ली थी। इसमें किसान की बेटी सुषमा प्रदेश में टॉप किया है। सुषमा कपूर ने कमरऊ स्कूल से 10वीं, कफोटा स्कूल से 12वीं, नाहन कॉलेज से बीएससी मेडिकल करने के बाद बीकेडी पांवटा

विज्ञापन


कॉलेज से बीएड किया। करीब ढाई वर्ष पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर शिमला के जुन्गा में सेवारत हैं। सब इंस्पेक्टर साक्षात्कार का परिणाम घोषित होने पर सुषमा ने सर्वाधिक 184 अंक लिए हैं। शनिवार को ही आयोग के सचिव विजय कुमार ने परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन

कड़ी मेहनत कर हासिल किया मुकाम

sushma kapoor selected as a sub inspector in himachal police
HPSSC

‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुषमा ने कहा कि कड़ी मेहनत कर पिता इंदर सिंह कपूर और मां इंदिरा देवी ने उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई। अपने परिजनों से किया गया वायदा पूरा करके अच्छा लगता है। परिजनों और शिक्षकों से जीवन में सत्यनिष्ठा, हिम्मत, कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने की शिक्षा और संस्कार मिले है।

उन्होंने सबसे पहले इस सफलता की सूचना अपने माता-पिता को दी। पंचायत पमता के पूर्व प्रधान रघुवीर कपूर, अतर सिंह कपूर, रामलाल, चतर सिंह कपूर, पंचायत प्रधान चतर सिंह और उप प्रधान रामलाल ने कहा कि बेटी है अनमोल को सुषमा ने साबित कर दिया है। सुषमा के पिता इंदर सिंह ने बिषमताओं के बावजूद खेती में पसीना बहाकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed