फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushil kumar shinde statement over 2g issue

2जी मामले में सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा पर साधा निशाना, दिया ये बयान

Fri, 22 Dec 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Dec 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
sushil kumar shinde statement over 2g issue

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने टूजी मामले पर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे ने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार करने में माहिर है। टू जी में कुछ भी नहीं निकला है। 

विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने झूठा प्रचार कर कांग्रेस को बदनाम किया और 2014 में झूठ के दम पर लोकसभा चुनाव जीता। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में शिंदे ने भाजपा पर तंज कसा - अगर हिमाचल में मोदी लहर होती तो मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए 
विज्ञापन


प्रेम कुमार धूमल चुनाव नहीं हारते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के 21 विधायकों को जिताया है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले हमीरपुर जिले में पार्टी ने तीन सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश में जीत के बाद भी अजब सी स्थिति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हारे हुए प्रत्याशी मुख्यमंत्री का पद तलाश रहे

sushil kumar shinde statement over 2g issue

हारे हुए प्रत्याशी मुख्यमंत्री का पद तलाश रहे हैं। शिंदे ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। टू जी की तरह आदर्श सोसाइटी मामले में भी भाजपा ने दुष्प्रचार किया। दोनों मामलों में भाजपा को अब मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस पार्टी के लिए खुशी की बात है। 

शिंदे ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस मजबूत हुई है। इसका पूरा श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। उन्होंने बताया कि गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के गृह क्षेत्र में भी भाजपा की हार हुई है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed