फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushil kumar shinde statement in solan over election ticket distribution

विस चुनाव टिकट आवंटन में इस वर्ग का रखा जाएगा खास ख्याल

Thu, 28 Sep 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 28 Sep 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
sushil kumar shinde statement in solan over election ticket distribution

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि हिमाचल विस चुनाव के टिकट आवंटन में इस वर्ग का खास ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जाति के संख्या बल आधार पर टिकट का बंटवारा नहीं होगा। टिकट बांटते समय सभी उपजातियों को देखा जाएगा। दलित वर्ग में बहुत सी उपजातियां हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


किसी को टिकट मिलेगा तो किसी को संगठन में काम का अवसर दिया जाएगा। जिन्हें टिकट नहीं मिला तो वे दूसरे उम्मीदवार की जाति को लेकर प्रचार नहीं करेंगे। शिंदे सोलन के सुबाथू में दलित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता में आती है तो संविधान में संशोधन और आरक्षण खत्म करने की बात करती है। वे किसी भी कीमत पर संविधान में संशोधन नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


संविधान में संशोधन की कोशिश को नाकाम करने के लिए जान की बाजी लगा देंगे। कहा कि किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं में मतभेद है तो वे कांग्रेस के बाहर जाकर सलाह न मांगें। हाईकमान तक इस बात को पहुंचाएं। कहा कि वे इससे पूर्व 1993 में भी प्रदेश प्रभारी रहे हैं। उस दौरान पार्टी में काफी मतभेद थे। उन्होंने वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के बीच समानता बरकरार रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखानी होगी : सुक्खू  

sushil kumar shinde statement in solan over election ticket distribution

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि चुनाव आने तक सभी को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने सभा में किसी विशेष नेता की नारेबाजी से नाराज होकर कार्यकर्ताओं को पार्टी और सोनिया तथा राहुल गांधी के नारे लगाने की नसीहत दे डाली।

सुक्खू ने कहा कि जो नेता यहां पहुंचे हैं, उनके बारे में सभी को जानकारी है। इसलिए कार्यकर्ता जोर-जोर से नारेबाजी न करें। कांग्रेस की ताकत संगठन में है और सभी एकजुटता का परिचय दें।  

दलितों को बांटने की राजनीति कर रहे मोदी : रंजीता 
कांग्रेस की सहप्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निशाना बनाने और कोटखाई में हुए प्रकरण के अलावा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। भाजपा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बार-बार हमले करती है और हमला उसी पर किया जाता है जो सबसे ताकतवर होता है। उन्होंने कहा कि देश भर में दलित समुदाय की हालत खराब है और प्रधानमंत्री मोदी अब प्रदेश में भी दलितों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed