{"_id":"66f801ba24b43d17fb094d47","slug":"survey-will-be-conducted-again-for-yellow-line-parking-in-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-416836-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में येलो लाइन पार्किंग \nके लिए दोबारा होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में येलो लाइन पार्किंग के लिए दोबारा होगा सर्वेक्षण
विज्ञापन
चौड़ी की गई सड़कों पर भी लगेगी येलो लाइन
प्रस्ताव को सदन ने दी मंजूरी, अवैध पार्किंग पर कटेगा चालान
1342 गाड़ियों के लिए लगी है अभी येलो लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों पर येलो लाइन लगाकर पार्किंग सुविधा देने के लिए दोबारा स्थान चिह्नित किए जाएंगे। नए सर्वेक्षण के बाद शहर में येलो लाइन पार्किंग की संख्या बढ़ जाएगी जिससे शहरवासियों को फायदा होगा। नगर निगम सदन में पार्षद कांता सुयाल ने इसका प्रस्ताव रखा था जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।
पार्षद ने कहा कि लोग पार्किंग के बाहर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। यहां येलो लाइन लगनी चाहिए। बाकी पार्षदों ने भी इस पर सहमति जताई। आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने भी माना कि शहर में येलो लाइन पार्किंग के लिए किए पिछले सर्वेक्षण के बाद कई वार्डाें में सड़कें चौड़ी हो चुकी हैं। इन जगहों पर भी येलो लाइन लग सकती है। न्यू शिमला को छोड़कर शहर के बाकी वार्डाें में इसका सर्वेक्षण करवाया जा सकता है।
सदन की मंजूरी के बाद फैसला लिया कि येलो लाइन पार्किंग के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाएगा। कोर्ट के आदेश गठित कमेटी ने पहले 1342 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग चिह्नित की थी। इसी कमेटी से यह सर्वेक्षण करवाने का मामला उठाया जाएगा। येलो लाइन के बाहर अवैध पार्किंग के चालान काटने का मामला पुलिस से उठाया जाएगा। भरयाल में नगर निगम की 100 बीघा खाली जमीन पर सोलर प्लांट समेत अन्य प्रोजेक्ट लगाने के लिए योजना तैयार करने पर भी फैसला लिया।
विज्ञापन
दौलत सिंह पार्क में लगेगी वीरभद्र की प्रतिमा
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। पार्षद सिमी नंदा के इस प्रस्ताव को सदन ने बीते साल भी पारित किया था। हालांकि इस बार सरकार ने पूछा था कि पार्क में कहां यह प्रतिमा लगेगी। इस पर सदन ने फैसला लिया कि यह प्रतिमा इस पार्क में पूर्व सीएम वाईएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में लगाई जाएगी। सदन में मल्याणा पार्षद शांता शर्मा ने फ्लावरडेल पार्किंग में जिम खोलने का प्रस्ताव रखा। पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने तहबाजारियों के लिए आधार कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र के अलावा पैन कार्ड अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा। इसका सुझाव सरकार को भेजा जाएगा।
सदन के अन्य फैसले
निगम के 415 कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगी 30 हजार अग्रिम राशि
सामुदायिक भवन कृष्णानगर में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
भरयाल कूड़ा संयंत्र क्षेत्र में 26.45 लाख से होगी तारबंदी
कृष्णानगर में निगम संपत्तियों में रह रहे कब्जाधारियों से लेंगे किराया
टुटू, परिमहल में 5 दुकानों का मासिक किराया घटाया, अब 10 हजार की जगह पांच हजार लेंगे