फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   survey on facebook regarding himachal assembly election

चुनावी माहौल बनाने के लिए अब फेसबुक- व्हाट्सऐप पर सर्वे का पैंतरा

Sun, 15 Oct 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 15 Oct 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
survey on facebook regarding himachal assembly election

विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का जरिया बन गया है। सोशल मीडिया पर सर्वेक्षणों की जंग छिड़ गई है। चुनावी माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए फेसबुक और व्हाट्सऐप पर फेक चुनावी सर्वे अपलोड किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सॉफ्टवेयर के जरिये अपलोड हो रहे इन सर्वे में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस की सरकार बनती दर्शाई जा रही है। कहीं जेपी नड्डा को मजबूत मुख्यमंत्री बताया जा रहा है तो कहीं वीरभद्र सिंह को। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जीएस बाली भी फेसबुक के फेक सर्वे में मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन पर हजारों कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट फेसबुक पर अपलोड़ हुई। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 40.77 फीसदी बढ़त के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहले पायदान पर दिखाए गए। इसके बाद ऐसी ही एक और सर्वे रिपोर्ट अपलोड़ हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 41.73 फीसदी बढ़त के साथ सीएम बताया गया। एक अन्य सर्वे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 55.56 फीसदी बढ़त के  साथ सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने वाला सबसे मजबूत नेता बताया गया। 

यहां तक कि इन सर्वों में कहीं पर कांग्रेस रिपीट हो रही है तो कहीं भाजपा सरकार बना रही है। बहरहाल, फेसबुक के यह सर्वे चुनावों में क्या असर डालेंगे यह चुनाव नतीजे तय करेंगे।

क्या है सॉफ्टवेयर

survey on facebook regarding himachal assembly election

फेसबुक पर एक विशेष साफ्टवेयर के जरिये यह सर्वे तैयार किए जा रहे हैं। एक लिंक अपलोड़ कर उसमें फेसबुक फॉलोअर को वोट करना होता है। विश्वसनीयता जानने के लिए सिरमौर के एक नेता को बढ़त दर्शाने वाले सॉफ्टवेयर पर वोट किया गया।

वोट 84 से 85 हो गए, जबकि अगले दिन उसी लिंक पर फिर उसी नेता को कुल 154 हो चुके थे। फिर लिंक खोलकर वोट किया गया तो मत 155 हो गए। यानि इस लिंक पर एक से अधिक बार वोट किया जा सकता है। ऐसे में इसकी विश्वसनीयता पर संतोष नहीं किया जा सकता।

विधानसभा के भी बनाए आंकड़े

survey on facebook regarding himachal assembly election

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि विभिन्न विधानसभाओं के भी ऐसे कई सर्वे अपलोड़ हुए हैं। शिलाई, नाहन, रेणुका के ऐसे कई आंकड़े फेसबुक पर देखे जा सकते हैं। जिनमें कहीं पर भाजपा तो कहीं कांग्रेस बढ़त हासिल कर रही है। प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला, ऊना समेत अन्य जिलों की कई विधानसभाओं के आंकड़े फेसबुक पर अपलोड़ हुए हैं। 

क्या कहते हैं चुनाव अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस तरह के सर्वे अपलोड़ होने की जानकारी नहीं है। जानकारी हासिल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed