फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Surgical Strike Day will be celebrated on the Ridge of Shimla

शिमला के रिज पर मनाया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

Sat, 29 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Surgical Strike Day will be celebrated on the Ridge of Shimla

केंद्र सरकार के आह्वान पर शनिवार को हिमाचल के रिज मैदान पर सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि समारोह में सर्जिकल स्ट्राइक के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सैन्य बलों के सहयोग से मल्टी मीडिया प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पूर्व सैनिकों की रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


यह रैली लोगों को सैनिकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके समर्पण और निष्ठा का संदेश देगी। सैन्य बलों के योगदान और देश की रक्षा में अदम्य साहस के प्रदर्शन और सर्जिकल स्ट्राइक पर वृत्तचित्र भी दिखाए जाएंगे।देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक दिवस समारोह में सैन्य बलों, एनसीसी और स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे। बताया कि कार्यक्रम से पहले दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के साथ निजी चैनल समाचारों, परिचर्चाओं तथा सैन्य बलों के साथ संवाद के माध्यम से कार्यक्रम के महत्व पर प्रसारण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed