फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh Wadkar performed to the international Dussehra festival, folk artists also joined

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सुरेश वाडकर ने नचाए दर्शक, लोक कलाकारों ने भी बांधा समा

Wed, 09 Oct 2019 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Suresh Wadkar performed to the international Dussehra festival, folk artists also joined
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार बॉलीवुड के पार्श्वगायक सुरेश वाडकर ने नए और पुराने फिल्मी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया।

विज्ञापन


ओडिशा और झारखंड से आए सांस्कृतिक दल ने अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति की छटा बिखेरी।   जिला सिरमौर के दल ने भी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या के स्टार कलाकार सुरेश वाडकर ने कई गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सारेगामापा फेस रही कुल्लू की पायल ठाकुर ने मधुर आवाज में गीत पेश कर समा बांधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suresh Wadkar performed to the international Dussehra festival, folk artists also joined

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुल्लवी नाटी से हुई। शियाह के घनश्याम, खड़ीहार के लोतम राम, ललित कुमार, फागू के रूपेंद्र ठाकुर, गड़सा के ऋषिराज, मनाली की देव कंपनी, तराकड़ा के रामकृष्ण, भुट्टी कॉलोनी की निर्मला, दमखड़ी म्यूजिकल ग्रुप, थरमाण की ऊषा, शमशी के भूपेंद्र, खड़ीहार की सुनीता, बंजार की सृष्टि ने प्रस्तुति दी।

कटराईं के ओमप्रकाश, ढालपुर के शौर्य शर्मा, कुल्लू के ईगल डांस ग्रुप कुल्लू, खराहल की ट्विंकल, कमांद की अर्पिता ठाकुर, राजगढ़ की रीना ठाकुर, मनाली की रोजी शर्मा ने भी गीत पेश किया।

Suresh Wadkar performed to the international Dussehra festival, folk artists also joined

उभरते हुए लोक कलाकार सोमदत्त, चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर आशा, नव्या चौहान, तारा देवी के पूजा कलामंच, मंडी के कलाकार इंद्रजीत, सुजानपुर के मुकेश गुप्ता, लाहौल-स्पीति से अनामिका, सरोज कुमारी, शालिनी म्यूजिकल ग्रुप गाहर, बैजनाथ के अनाहिता सूद, शिमला के राम सिंह चौहान, शिमला के अरुण चौहान, आकांक्षा शर्मा, मंडी की दीपिका ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, ओम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

स्थानीय कलाकार उत्तम चंद कमांडो और डाबे राम कुल्लवी ने एक से बढ़कर एक कुल्लवी गीतों पर कला केंद्र में बैठे हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा, एडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed