फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh Rana Won 18th Raid De Himalaya Rally for the 10th Time.

रेड द हिमालय रैली: सुरेश राणा-अश्विन नाइक 10वीं बार बने चैंपियन

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Suresh Rana Won 18th Raid De Himalaya Rally for the 10th Time.

18वीं मारुति सुजुकी रेड द हिमालय रैली सुरेश राणा और उनके सह-चालक अश्विन नाइक के नाम रही। उन्होंने दसवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। रैली शनिवार को मनाली में संपन्न हुई। मारुति सुजुकी गैंड विटारा ड्राइव करते हुए सुरेश ने कुल 03:42:02 में दूरी तय की।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर त्सेरिंग लाकपा और रमेश ने पोलारिस आरजैडआर 1000 में यह दूरी 03:49:15 में तय की। मारुति सुजुकी जिप्सी ड्राइव करते हुए संदीप शर्मा और करण आर्या ने 03:51:11 में यह सफर पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लगभग 800 किमी के एक्स्ट्रीम रूट में काजा, स्पीति, जिस्पा और सरचू जैसे कुछ बेहद कठिन क्षेत्र आए। भयानक रास्तों ने भागीदारों को एक इंसान और उसकी चहेती मशीन के बीच गजब का तालमेल दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवेंचर कैटेगरी में जगमीत गिल और चंदन सेन अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट में अव्वल रहे। यह इनकी एडवेंचर कैटेगरी में चौथी लगातार जीत है, जबकि दूसरा स्थान अजगर अली और मोहम्मद मुस्तफा ने हासिल किया, जो मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में थे।

चैंपियन बने सुरेश राणा ने शेयर किया अपना अनुभव

Suresh Rana Won 18th Raid De Himalaya Rally for the 10th Time.

तीसरे स्थान पर सुंदर सिंह एवं जमान दाउद खान (विटारा ब्रेजा) आए। रैली की एडवेंचर कैटेगरी में मनाली, सोलंग वैली, टाबो जैसी खूबसूरत वादियों का यादगार नाजारा मिला। मोटोक्वाड एक्स्ट्रीम कैटेगरी में तनवीर अब्दुल वाहिद (टीवीएस आरटीआर 450) ने पहला स्थान दर्ज किया। दूसरा स्थान भी एक टीवीएस आरटीआर 450 सवार, आर नटराज को मिला। तीसरा स्थान उमंग सक्सेना ने प्राप्त किया जिनकी बाइक केटीएम ड्युक 390 थी।

इस अवसर मारुति सुजुकी के असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) विनय पंत ने कहा कि कोलकाता के मशहूर रैली चैंपियन स्व. शुभमय पॉल हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्हें खोने का हम सभी को गम है। वहीं, 10वीं बार रेड द हिमालय ट्रॉफी हासिल कर चुके मनाली मैन सुरेश राणा ने कहा कि हाथ में 10वीं बार रेड द हिमालय ट्रॉफी थामना बेहद रोमांचक अनुभव है।

यह इसलिए भी बहुत खास है कि मुझे अपने शहर में ट्रॉफी हासिल हुई। यह रैली गजब की दोस्ती और खेल भावना का परिचय देती है। हम सभी अपने-अपने हिसाब से विजेता रहे हैं। आयोजकों और प्रायोजकों के साथ पूरे देश के मोटर स्पोर्ट्स के दीवानों ने स्व. शुभमय पॉल को श्रद्धांजलि दी। शुभमय रेड द हिमालय में तीन बार भाग ले चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed