{"_id":"687632a4fbc09b2be801b173","slug":"suresh-kashyap-said-all-the-bjp-leaders-are-working-in-the-field-since-the-first-day-of-the-disaster-not-doi-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सुरेश कश्यप बोले- सांसद निधि का आपदा से हुए नुकसान में करेंगे इस्तेमाल, केंद्र सरकार लगातार कर रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सुरेश कश्यप बोले- सांसद निधि का आपदा से हुए नुकसान में करेंगे इस्तेमाल, केंद्र सरकार लगातार कर रही मदद
Tue, 15 Jul 2025 04:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:21 PM IST
सार
सुरेश कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में सांसद निधि के पैसे को भी इस त्रासदी से हुए नुकसान के राहत कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। भाजपा के सभी सांसद लगातार केंद्र नेतृत्व के साथ संपर्क में है और वस्तु स्थिति के बारे में लगातार चर्चा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के सभी नेता हिमाचल में आई आपदा के प्रथम दिन से फील्ड में काम कर रहे हैं। कोई भी पार्टी का ऐसा नेता नहीं है, जो इस संकट एवं दुख की घड़ी में राजनीति कर रहा है, बल्कि सभी सेवा का उत्तम कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रदेश से सभी सात सांसदों ने राहत सामग्री एकत्रीकरण का कार्य भी किया और उसे सामग्री को उचित जगह पहुंचाने का काम भी किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में सांसद निधि के पैसे को भी इस त्रासदी से हुए नुकसान के राहत कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के सभी सांसद लगातार केंद्र नेतृत्व के साथ संपर्क में है और वस्तु स्थिति के बारे में लगातार चर्चा भी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सभी लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद आपदाग्रस्त क्षेत्रों में है। नेता प्रतिपक्ष जो लगातार एक-एक गांव में संपर्क करते हुए लोगों का कुशल क्षेम जानते हुए 3000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। वहीं अनुराग ठाकुर ने इसी क्रम में मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों को 1000 बैग, 2,000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स,1000 क्लिप बोर्ड बांटकर उनका दुख साझा करने व उनका हौसला अफजाई करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने खुद त्रासदी वाले इलाको में 2000 से अधिक कंबल, 300 से अधिक राशन किट भेजने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और बादल फटने व भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 3146 करोड़ की राहत भाजपा के समस्त नेतृत्व ने केंद्र सरकार के माध्यम से प्रदेश को पहुंचाई थी। अभी भी पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2006 करोड़ एनडीआरएफ के तहत प्रदेश के लिए जारी किया है, अगर इसका जोड़ करें तो कुल 5152 करोड़ बनता है। आर्थिक दृष्टि से मदद के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक घर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3,000 करोड़ से अधिक सड़कें, केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी है।
विज्ञापन