{"_id":"5cff8e75bdec22075e07863b","slug":"suresh-bhardwaj-statement-over-congress-on-evm-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार छिपाने के लिए ईवीएम को बदनाम कर रही कांग्रेस : सुरेश भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार छिपाने के लिए ईवीएम को बदनाम कर रही कांग्रेस : सुरेश भारद्वाज
Tue, 11 Jun 2019 04:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस हार को छिपाने के लिए ईवीएम को लेकर निराधार बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ईवीएम हैक होने की कई शिकायतें की पर चुनाव आयोग ने उनकी सभी शिकायतों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीनों को हैक करने की खुली चुनौती दी। इस कार्यक्रम का नाम उन्होंने हैकाथ्रोन दिया। तब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने तो कार्यक्रम में भाग तक नहीं लिया।
विज्ञापन
ईवीएम हैकिंग भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की प्रायोजित साजिश है। कांग्रेस पार्टी को मान लेना चाहिए कि वह इन चुनावों में बुरी तरह हार चुकी है और लोगों ने उन्हें दर किनार कर दिया है।
विज्ञापन