फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surender pal of himachal hounered with army medal.

इस हिमाचली ने मारे थे तीन आतंकी, मिला सेना मेडल

Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
surender pal of himachal hounered with army medal.

क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसदा हवाणी के तरलोचन कोठी निवासी सुरेंद्र पाल को भारतीय सेना में बहादुरी और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेना मेडल से सम्मानित किया। सुरेंद्र ने मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन


सराहनीय सेवाओं के चलते गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह सम्मान मिला। सुरेंद्र पाल वर्ष 1999 से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2014 में जब वे असम में तैनात थे तो वहां आतंकवादियों से मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत परसदा हवाणी के प्रधान राजेंद्र, उपप्रधान सत्यापाल पल्ली ने बताया कि सुरेंद्र पाल बचपन से साहसी और निडर रहे हैं। उन्होंने अपने 16 वर्ष के कार्यकाल में से दस वर्ष का कार्यकाल भारतीय सेना की रक्षा के लिए श्रीनगर में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल श्रीनगर के किश्तवाड़ में सेवारत हैं। वर्ष 2015 में सेना मेडल पूरे देश में मात्र 32 सैनिकों को दिया गया है। इनमें सुरेंद्र पाल भी एक हैं। सुरेंद्र ने अपनी इस उपलब्धि को माता-पिता के आशीर्वाद और दोस्तों, परिजनों के सहयोग का फल माना है।


वह किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सुरेंद्र के पिता ओम चंद, माता रूमा देवी, भाई अधिवक्ता नरेंद्र, विपिन कुमार, राम सिंह, चेत राम, केवल कृष्ण, उमेश कुमार, सतपाल सिंह, म्पिल ठाकुर, विशाल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed