फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surajpur baddi rail line.

इंडस्ट्रियल हब बद्दी में पहुंचेगी रेललाइन!

Sun, 16 Nov 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 16 Nov 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
surajpur baddi rail line.

प्रदेश के औद्योगिक हब बद्दी में रेललाइन पहुंचने की कवायद तेज हो गई है। 13 किलोमीटर लंबी सूरजपुर-बद्दी रेललाइन बिछाने का प्रारंभिक स्तर का भू-अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। बद्दी में रेललाइन बिछाने के लिए रेलवे विभाग की तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दौरे पर है।

विज्ञापन


टीम के पांच सदस्यों ने संडोली में बद्दी व संडोली के पटवारी के साथ निशानदेही का काम किया। जहां से रेललाइन निकलनी है, उसके बीच में जमीन को मौके पर जाकर पटवारियों को अहम जानकारी दी गई। अब राजस्व विभाग उस जमीन का नक्शा तैयार करके ततीमा काटेंगे। उसके बाद उस जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल हुआ था सर्वे
रेलवे टीम के सीनियर इंजीनियर ने बताया कि पिछले वर्ष सूरजपुर से बद्दी तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य हुआ था। इसी सर्वे के आधार पर अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। 13 किमी लंबी इस रेल लाइन में किसानों और सरकारी जमीन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक कहां से निकलना है। जहां से यह निकल रहा है, वहां पर जमीन का मैप राजस्व विभाग की ओर से बनाया जाएगा। उस जमीन के अधिग्रहण करने के बाद भूमि मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हिमाचल में तीन किमी हिस्सा

बद्दी के तहसीलदार केशव राम ने बताया कि हिमाचल में तीन किमी लंबी लाइन निकलनी है। इसके लिए शीतलपुर, लंडेवाल व संडोली गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण होनी है। रेलवे विभाग की तकनीकी टीम राजस्व विभाग के साथ मौके पर संयुक्त निरीक्षण कर रही है।


रेलवे विभाग के आग्रह पर बद्दी व संडोली के पटवारियों को टीम के साथ मौके पर भेजा गया है। जितनी जमीन रेलवे लाइन में आएगी, उसके नक्शे बनाने के बाद उसका ततीमा काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed