{"_id":"58aefb0c4f1c1b635fb2326f","slug":"supreme-court-verdict-a-big-relief-to-bjp-mp-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें अनुराग के खिलाफ शुरू किए गए आपराधिक मुकदमे को निरस्त कर दिया गया था। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
मालूम हो कि गत वर्ष मई में हाईकोर्ट ने धर्मशाला के ट्रायल कोर्ट द्वारा अनुराग ठाकुर और अन्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमे को निरस्त कर दिया था। अनुराग पर सरकारी नौकर को कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में अनुराग और अन्य के खिलाफ शुरू किए गए मुकदमे को गैरकानूनी बताया था।
विज्ञापन