फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supreme court justice Kurian Joseph visit Baal aashram

‘तारे जमीं पर’ देख भावुक हुए न्यायाधीश

Sun, 03 Aug 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Aug 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Supreme court justice Kurian Joseph visit Baal aashram

नए बर्तन अलमारियों में बंद हैं। 15 अगस्त और 26 जनवरी को जब खास मेहमान (वीआईपी) आते हैं, तभी बर्तन निकलते हैं। पहनने के लिए नए कपड़े भी दिवाली पर मिलते हैं। सरकारी कार्यक्रमों के दौरान आश्रम का नजारा बदला-बदला सा नजर आता है। रातों-रात कमरों और परिसर की सफाई होती है।

विज्ञापन


‘तारे जमीं पर’ और ‘संवेदना’ नाटकों की प्रस्तुति के दौरान इन संवादों को सुनकर आश्रम के बच्चों की आंखें नम हो गईं और कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि भावुक। मौका था मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम का।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश कुरियन जोसेफ पहुंचे। इनके अलावा हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे। न्यायाधीशों ने बालिका आश्रम का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों को आश्रम में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। आश्रम के सोलर सिस्टम को दुरुस्त करने, शौचालयों की सफाई सुधारने, परिसर में डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर ज्ञान और विवेक जागृत करना होगा। प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से ही सामाजिक बुराइयों का अंत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिका आश्रम की छात्राओं ने नाटी डाली। नारी निकेतन की महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। ऑलमाइटी बलेसिंग संस्था के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।

अनूप रतन, लवणेश कुमार, अर्चना दत्त और वीर बहादुर वर्मा ने भी आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति संजय करोल, राजीव शर्मा, वीके शर्मा, त्रिलोक चौहान, पीएस राणा, सुरेश्वर ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यूनुस, एसडीएम ग्रामीण जीएस नेगी भी उपस्थित रहे।

मशोबरा में बनेगा मॉडल आश्रम : सूद
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विशेष सचिव एमपी सूद ने बताया कि मशोबरा बालिका आश्रम के स्थान पर मॉडल आश्रम बनेगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रपोजल भेजा गया है।


एक माह के भीतर इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। 5.80 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मॉडल आश्रम में छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। आश्रम में रिक्त पदों को भी तुरंत भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed