{"_id":"5e0639078ebc3e879e199ee6","slug":"supply-of-pesticide-weed-medicines-stopped-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में कीटनाशक-खरपतवार दवाइयों की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में कीटनाशक-खरपतवार दवाइयों की सप्लाई बंद
Sat, 28 Dec 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग ने कांगड़ा के कृषि विक्रय केंद्रों के लिए कीटनाशक और खरपतवार सहित अन्य दवाइयों की सप्लाई बंद कर दी है। किसानों को मजबूरन महंगे दामों पर कीटनाशक और खरपतवार दवाइयों की खरीद के लिए निजी बीज-दवाई विक्रेताओं के यहां लुटने को मजबूर होना पड़ रहा है। नवंबर माह में प्रदेश में 2022 तक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के चक्कर में डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग पालमपुर ने नवंबर माह में एक नोटिफिकेशन जारी की।
विज्ञापन
इस नोटिफिकेशन में जिला कांगड़ा के सभी विषयवाद विशेषज्ञों (एसएमएस) को निर्देश दिए कि सरकारी विक्रय केंद्रों में कीटनाशकों, फफूंदनाशकों, और खरपतवार सहित अन्य दवाइयों को किसानों को उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा। इसके चलते कृषि विभाग ने इस बार जिला कांगड़ा में इन दवाइयों की खेप भी नहीं भेजी।
विज्ञापन
हालांकि यह सभी दवाइयां जिला कांगड़ा में चल रहे निजी बीज-दवाई भंडारों में किसानों को आसानी से उपलब्ध हो रही है कृषि विक्रय केंद्रों में दवाइयां न मिलने का खामियाजा भी जिला के किसानों को महंगे दामों पर बाहरी दुकानों में दवाइयां खरीद कर भगुतना पड़ रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग मंत्री तक को नहीं है।
विज्ञापन
विभाग ने सभी दवाइयों को बंद करने के निर्देश नहीं दिए हैं। अगर कांगड़ा में सभी प्रकार की दवाइयों को बंद किया गया है, तो इस बारे में विभाग के अधिकारियों से इस बारे जवाब मांगा जाएगा। - डॉ. राम लाल मारकंडा, कृषि मंत्री।