{"_id":"fd693a416b76c9fced8f371024b63088","slug":"supplementary-exams-in-himachal-pradesh-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईकार्ड दिखाओ और परीक्षा में बैठ जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईकार्ड दिखाओ और परीक्षा में बैठ जाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की 25 सितंबर से शुरू हुई यूजी की अनुपूरक और गोल्डन चांस की परीक्षाओं में प्रदेश भर में कई छात्रों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं। इस कारण छात्रों को स्ट्रे केस में बैठना पड़ रहा है। सीओई प्रो. एसएल कौशल ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनसे स्ट्रे केस में बिना रोलनंबर बैठने की फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने निर्धारित तिथि के भीतर फार्म भरे हैं, उन्हें सिर्फ केंद्र नियंत्रक/ अधीक्षक को फार्म के साथ भरी फीस की स्लिप/ पोस्टल ऑर्डर/ बैंक ड्राफ्ट की रसीद दिखानी होगी। साथ ही आईकार्ड दिखाना होगा। छात्र पुराने रोलनंबर पर ही परीक्षा दे सकते हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को 24 सितंबर को लिखित में आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
स्ट्रे केस में अब तक एक हजार रुपये फीस लेने का कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। कहा कि 80 फीसदी से अधिक रोलनंबर डाक से भेजे हैं। साइट पर परीक्षाओं की कट लिस्ट और रोलनंबर उपलब्ध करवाए हैं। बहुत कम ऐसे छात्र हैं, जिन्हें रोलनंबर जारी नहीं हुए हैं। यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए डेटशीट और रोलनंबर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र से ली जाएगी अंडरटेकिंग
जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं मिले हैं, उन्हें फीस की रसीद और आईकार्ड पर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से पूर्व उनसे लिखित में अंडरटेकिंग ली जा रही है। इसमें उन्हें लिखकर देना होगा कि यदि उनका फार्म नहीं मिला तो उनका परिणाम रोक दिया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक से मिली एसएफआई
एसएफआई की विवि इकाई शनिवार को छात्रों से स्ट्रे केस के रूप में वसूली जा रही एक हजार की फीस के मामले को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिली। आरोप है कि जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं मिले हैं, उनसे एक हजार रुपये स्ट्रे केस की फीस वसूली जा रही है। विश्वविद्यालय समय पर रोलनंबर न भेजने की अपनी नाकामी की एवज में छात्रों से एक हजार की फीस वसूल रहा है। इकाई अध्यक्ष नोबल ठाकुर और सचिव राहुल चौहान ने मांग उठाई कि छात्रों से फीस न वसूली जाए।