फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Super Specialty Hospital Chamiyana Emergency service will start from today

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना इमरजेंसी सेवा आज से आरंभ होगी

Thu, 30 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Super Specialty Hospital Chamiyana
Emergency service will start from today
मरीजों को अब 24 मिलेगी उपचार की सुविधा
विज्ञापन

अब रात को आने वाले मरीज आईजीएमसी नहीं होंगे शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में शुक्रवार से रात को आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में जरूरी टेस्ट के साथ उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आज से आपातकालीन सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

अस्पताल को दस लैब तकनीशियन मिल चुके हैं। अब इमरजेंसी लैब में रात के समय भी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के टेस्ट होंगे और रात को ही रिपोर्ट भी मिल जाएगी। लैब के साथ 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा शुरू होने से अब चमियाना में चल रहे सुपर स्पेशलिटी विभागों के मरीजों को आपात स्थिति में लाए जाने पर वहीं उपचार मिल जाएगा उन्हें आईजीएमसी नहीं जाना पड़ेगा। यहां प्रदेशभर से मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी विभाग चलते हैं। नौ लैब तकनीशियनों को रोटेशन में रात्रि ड्यूटी के लिए लगाने का रोस्टर तैयार किया है। इसके अनुसार ही शुक्रवार से वह लैब में ड्यूटी देंगे। अस्पताल में पांच कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर रोस्टर के अनुसार सेवाएं देंगे।
विज्ञापन



आज से मिलेगी इमरजेंसी सेवा
अस्पताल में इमरजेंसी में मरीजों को देखने और प्राथमिक उपचार देने की सुविधा चल रही है। अस्पताल को मिले लैब तकनीशियन के बाद अब शुक्रवार से रात के समय भी अस्पताल की लैब में इमरजेंसी मरीजों के टेस्ट होने शुरू हो जाएंगे। रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे मरीजों को तुरंत उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। अभी इमरजेंसी में रात को चार से पांच मरीज आते हैं, इनकी संख्या अब और बढ़ जाएगी। पिछले कई माह से अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने को प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुधीर शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, चमियाना अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article