फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kinnaur rupin pass shepherds rescue heavy snowfall police 1700 sheep goats

हिमाचल: रुपिन पास के पास बर्फीले तूफान में फंसे चरवाहों को पुलिस ने बचाया, भेड़-बकरियां भी सुरक्षित निकालीं

Sun, 04 Oct 2026 05:32 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 04 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

किन्नौर के रुपिन पास के समीप भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान में फंसे चरवाहों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 29 और 30 सितंबर को चलाए गए रेस्क्यू अभियान में करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित बचाया गया। टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बाहर निकाला।

विज्ञापन
kinnaur rupin pass shepherds rescue heavy snowfall police 1700 sheep goats
र्फीले तूफान में फंसे चरवाहों को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में खराब मौसम के बीच रुपिन पास के समीप फंसे चरवाहों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाया। भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के बीच दुर्गम इलाके में फंसे सभी चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इतना ही नहीं, रेस्क्यू टीम ने करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित वापस लाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांगला कांडा से डोडरा क्वार की ओर जा रहे चरवाहे रुपिन पास के समीप अचानक मौसम खराब होने के कारण मुश्किल में फंस गए थे। क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फीला तूफान शुरू हो गया था। इसके कारण चरवाहों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। 27 सितंबर को पुलिस को चरवाहों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की। टीम ने मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौती के बावजूद प्रभावित क्षेत्र की ओर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच पहुंची रेस्क्यू टीम
29 और 30 सितंबर को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में पहुंची। उस समय इलाके में भारी बर्फबारी और बर्फीला तूफान चल रहा था। रास्ते में जमा बर्फ और खराब मौसम ने रेस्क्यू अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसके बावजूद टीम ने अभियान को जारी रखा और एक-एक कर सभी चरवाहों को सुरक्षित क्षेत्र तक पहुंचाया। रेस्क्यू के दौरान पशुधन को बचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए।
विज्ञापन

बर्फ में दबी दो बकरियां और तीन भेड़ें जिंदा निकालीं
अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बाहर निकाला। इसके अलावा करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित वापस लाया गया। पशुधन को सुरक्षित निकालना भी अभियान की बड़ी चुनौती थी, क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण दुर्गम क्षेत्र में आवाजाही मुश्किल बनी हुई थी।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा खतरा
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम लगातार अभियान में जुटी रही। पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना चरवाहों और उनके पशुधन को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई। समय रहते चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान से चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदलने की स्थिति में यह अभियान पुलिस और प्रशासन की तत्परता का भी उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed