फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   super speciality hospital in Atal Medical and Research University Ner Chowk Mandi

अटल मेडिकल विवि में बनेगा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल

Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
super speciality hospital in Atal Medical and Research University Ner Chowk Mandi
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

नेरढांगू में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल भी बनेगा। आधुनिक बहुमंजिला भवन में जटिल न्यूरो, कार्डियक और प्लास्टिक सर्जरी और अन्य सुविधाएं भी रोगियों को मिलेंगी। 102 बीघा जमीन में अटल मेडिकल विवि का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। आधुनिक बहुमंजिला भवन की ड्राइंग तैयार है। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये टोकन बजट मंजूर हुआ है।

विज्ञापन


सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस जमीन के आसपास स्थित निजी भूमि के अधिग्रहण सहित वन भूमि की मंजूरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी मेडिकल यूनिवर्सिटी  में बनने वाले सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के भवन का डिजाइन नेरचौक मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर होगा। वर्तमान में मेडिकल कालेज नेरचौक में विवि प्रशासन अपनी प्रशासनिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन, विधायक व स्थानीय प्रशासन ने जमीन का निरीक्षण कर लिया है। बता दें कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में आठ पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें पीए टू वीसी, पीए टू रजिस्ट्रार, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के एक-एक पद और तीन पद सीनियर असिस्टेंट के भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में होगी बैठक
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल भी होगा। इसके निर्माण के लिए 102 बीघा जमीन नेरढांगू में सरकार ने मंजूर कर दी है। एक सप्ताह के भीतर वन विभाग, लोनिवि और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की जा रही है।


सुपर सुविधा अस्पताल में यह होगा खास
सुपर सुविधा अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, मेडिकल गेस्ट्रोइंलॉजी, सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के साथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed