फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunny deol sons karan film shooting in manali

यहां चल रही सनी देयोल के बेटे कर्ण की फिल्म की शूटिंग, ये अभिनेता भी पहुंचे

Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली / पतलीकूहल
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली / पतलीकूहल Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
sunny deol sons karan film shooting in manali

बॉलीवुड स्टार सनी देयोल ने अपने बेटे कर्ण देयोल के लिए विश्वविख्यात पर्यटन नगरी को लांचिंग पैड बनाया है। ‘पल-पल दिल के पास’ फिल्म के अधिकतर सीन फिल्माने के बाद अंतिम शेड्यूल अगले माह शूट होगा। 

विज्ञापन


इसके लिए मनाली की वादियों में लोकेशन फाइनल की जा रही है। बर्फबारी के बाद फिल्म की यूनिट कुल्लू-मनाली की वादियों में डेरा डाल देगी। उधर, ‘दाना पानी’ फिल्म की शूटिंग के लिए महा नायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान के साथ मोहब्बतें फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले जिम्मी
विज्ञापन


शेरगिल मनाली पहुंच चुके हैं। करीब एक सप्ताह तक जिम्मी मनाली में शूटिंग करेंगे। सोमवार को जिम्मी पर हामटा में बर्फीली पहाड़ी के पर तु कहां मैं तन्हा के बोलों पर आधारित गाने के दृश्य फिल्माए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मनाली आएंगे रणवीर सिंह 

sunny deol sons karan film shooting in manali

आठ रिटेक के बाद यह सीन ओके हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ सीन मनाली में माल रोड, ढुंगरी, सोलंगनाला और लचान कोठी में भी फिल्माए जा रहे हैं। पद्मावत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का दमदार किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह भी कुछ समय के बाद मनाली पहुंच रहे हैं।

स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि इन दिनों सन्नी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों की शूटिंग का होमवर्क किया जा रहा है। ‘दाना पानी’ फिल्म के कोआर्डिनेटर रमेश रजनू ने कहा कि जिम्मी शेरगिल करीब एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में रहेंगे। इधर, मनाली में शूटिंग के सितारों के पहुंचने से होटल कारोबारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed