फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunny deol did not get land to make a dream home in manali

मायूस हुए सन्नी दयोल, पूरी नहीं हुई हसरत

Fri, 01 Jul 2016 12:43 PM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू)
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Fri, 01 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
sunny deol did not get land to make a dream home in manali

पर्यटन नगरी मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य का जादू बॉलीवुड हस्तियों को अपने मोहपाश में बांधने लगा है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने मनाली के सिमसा में जमीन खरीदकर बंगले का काम शुरू किया है। सन्नी दयोल भी मनाली में आशियाना बनाना चाहते थे, लेकिन जमीन न मिलने से यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।

विज्ञापन


वे मनाली में फिल्म स्टूडियो बनाने की बात भी कह चुके हैं। बॉलीवुड स्टार सन्नी दयोल के स्थानीय दोस्त वेदराम ठाकुर ने बताया कि सन्नी ने कुछ स्थानों का चयन किया था। वे तत्कालीन राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर से मिले थे, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। सन्नी का मनाली से खासा लगाव है।
विज्ञापन


छुट्टियां बिताने के लिए वे हर साल मनाली का रुख करते हैं। फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि सन्नी दयोल निजी टूअर पर आए हैं। सन्नी के अलावा अन्य सितारों को भी मनाली की वादियां आकर्षित करती रही हैं। राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी के पति ने मनाली में मकान बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर अभिनेता राजकुमार का भी है यहां आशियाना

sunny deol did not get land to make a dream home in manali

मशहूर अभिनेता राजकुमार ने भी मनाली में आशियाना सजाया। सिल्वर स्क्रीन की पहली हीरोइन देविका रानी का नग्गर में मकान है। रामायण सीरियल के निर्माता रामानंद सागर का मनाली में मकान और होटल है। घुडदौड़ निवासी रितिक रोशन के सहपाठी नकुल खुल्लर कहते हैं कि बैंग-बैंग फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आए रितिक ने मनाली में आशियाना बनाकर फिल्मों से संन्यास लेकर यहां बसने की इच्छा जताई थी।

वाजपेयी का भी प्रीणी में है घर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का भी मनाली से अटूट प्रेम है। मनाली के समीपवर्ती प्रीणी में वाजपेयी का घर है। आसाराम ने बड़ाग्रां और सुधांशू महाराज ने घुड़दौड़ में आश्रम स्थापित किए हैं। मनाली की हसीन वादियों में अपना आशियाना संजोने के लिए कई वीवीआईपी की हसरत है। इन दिनों उपयुक्त जमीन के अभाव में कई वीवीआईपी बैरंग लौट रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed