फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunny Deol at Manali School.

पहली बार ये काम करते दिखे सन्नी दियोल, बच्चों ने देखा ढाई किलो का हाथ

Wed, 29 Mar 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 29 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol at Manali School.

1983 में बेताब फिल्म के साथ बालीवुड में एंट्री करने वाले सन्नी दयोल मनाली में अपने बेटे को लांच करने के लिए नए कलाकारों की खोज कर रहे हैं। इस अभियान में वे जिंदादिली के साथ लगे हुए हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का भी सन्नी खूब मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


मनाली के एक स्नो प्वाइंट में मस्ती के मूड में सन्नी दयोल ने बर्फ में लोटपोट होकर अपना अपना ढाई किलो का हाथ दिखाया है। वहीं इस दौरान उन्होंने मनाली के एक स्कूल में पहुंच छोटे बच्चों की क्लास भी ली है।
विज्ञापन


सन्नी दयोल का कहना है कि पढ़ाई जरूरी है, लेकिन इस पढ़ाई को बचपन की कीमत पर नहीं कराया जाना चाहिए। लिहाजा संपूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए काष्ठकुणी शैली के एक मकान को चिन्हित कर लिया है। वहीं फिल्म के लिए अन्य लोकेशन खोजने के साथ नए कलाकारों की तलाश भी जारी है। 


वह अपने छोटे भाई बॉबी दयोल के साथ श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में एक फिल्म कर रहे हैं। पोस्टर बॉय नामक यह फिल्म जल्द तैयार कर सिनमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। सन्नी का कहना है कि उनके पापा धर्मेंद्र उनके फेवरेट हीरो हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed