{"_id":"67f29554fb65f9c7410705a2","slug":"sunni-school-will-be-built-for-day-boarding-rs-5-crore-will-be-spent-shimla-news-c-19-sml1001-513018-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुन्नी स्कूल बनेगा डे बोर्डिंग \nपांच करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुन्नी स्कूल बनेगा डे बोर्डिंग पांच करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य का एलान, स्कूल के लिए एक करोड़ की पहली किस्त जारी
सुन्नी में आयोजित शिविर में सैैकड़ों लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाने के लिए शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सुन्नी स्कूल चिह्नित किया है। इस स्कूल को डे बोर्डिंग बनाने पर 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी। विक्रमादित्य रविवार को रोटरी क्लब शिमला द्वारा नगर परिषद सुन्नी के सहयोग से पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी मेगा मेडिकल चेकअप एवं मुफ्त रक्त परीक्षण शिविर के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल के लिए एक करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत कर दी है। कहा कि बदलते समय के साथ प्रदेश सरकार स्कूलों का पुनर्गठन कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भविष्य में क्लस्टर स्कूल के ऊपर फोकस किया जाएगा, जिसमें 8 से 10 स्कूलों का एक क्लस्टर स्कूल बनाकर विभिन्न विषयों के अध्यापक उपलब्ध करवा कर बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा तथा बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सुन्नी के नजदीक 1.5 करोड़ की लागत से एक बड़ी लाइब्रेरी बनेगी। शिविर में 575 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में लोगों को मुफ्त में दवाएं भी वितरित की गईं। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ राज सूद ने कहा कि रोटरी क्लब शिमला 66 सालों से लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर, प्रधानाचार्य राजकीय दंत चिकित्सालय शिमला डॉ. आशु गुप्ता, रोटरी क्लब के सचिव अर्जुन गोयल, परियोजना अध्यक्ष माणिक वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य ताराचंद वर्मा, नगर परिषद सुन्नी के पार्षद रूपलाल, नरेश कुमार, अमित, कपिल गुप्ता, आशा कंवर, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता ओम प्रभा, तेजराम शर्मा, टीम राणा, उमा हिमराल, रेखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आईजीएमसी शिमला से ओपीडी के लिए आए डॉक्टरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पेयजल सुविधा पर खर्च होंगे 25 करोड़
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी शहर को पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी पेयजल योजना निर्मित की जा रही है। इसका 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आने वाले 3 महीनों के भीतर इस योजना का निर्माण कार्य पूरा कर शहर के लोगों को पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।