फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sundernagar: Son's dead body in Saudi for two months, family upset

सुंदरनगर: दो माह से सऊदी में पड़ा है बेटे का शव, परिवार परेशान

Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar: Son's dead body in Saudi for two months, family upset
सांकेतिक तस्वीर

परिवार के भरण पोषण के लिए रोजगार के लिए सऊदी अरब गए युवक की 9 मार्च को मौत के बाद परिवार को अभी तक अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर नही मिला है। इस मामले को लेकर परिवार ने प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार से कई बार पत्र व्यवहार कर शव लाने और मौत के कारणों की जांच की मांग उठाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सोमवार को मृतक के पिता पौसू राम और भाई लेखराज ने नाचन जनकल्याण समिति के माध्यम से एक बार फिर से एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और सीएम को मदद के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन


हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत जयदेवी के स्यांजकोठी निवासी बीपीएल परिवार से संबंधित हंसराज 17 फरवरी 2020 को रोजगार के लिए किसी तरह कर्ज लेकर सऊदी अरब गया था। 10 मार्च को परिवार को सूचना मिली हंसराज ने फंदा लगा कर वहां अपनी जान दे दी है।  जनकल्याण समिति के प्रधान ब्रहमदास चौहान के केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वह मृतक के शव को जल्द सऊदी अरब से लाने के लिए परिवार को सहयोग करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed