फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunder and Sachin gold for Himachal

सुंदर और सचिन ने जीता गोल्ड मेडल

Fri, 18 Apr 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Sunder and Sachin gold for Himachal

शैंशर और कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने प्रदेश की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले हैं। उड़ीसा में हुई राष्ट्रीय प्रोफेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सुपर फाइट मुकाबलों में हिमाचल टीम ने दो गोल्ड मेडल जीते।

विज्ञापन


11 से 13 अप्रैल तक हुई प्रतियोगिता में भाग लेने गए सुंदर सिंह और सचिन वीरवार को कुल्लू पहुंचे। भुंतर में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन और मार्शल आर्ट अकादमी ने दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन


राज्य किक बॉक्सिंग टीम के कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम ने दूसरी बार भाग लिया। इससे पहले मार्च में पुणे में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने 19 पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार जीते सुपर फाइट मुकाबलों में मेडल

राज्य के खिलाड़ियों ने पहली बार सुपर फाइट मुकाबलों में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता में देश भर की कुल 27 टीमों ने भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों को संघ ने 10-10 हजार रुपये की इनाम राशि भी दी है।


फाइनल में सुंदर सिंह ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में तो सचिन ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राज्य से तीन खिलाड़ियों का इस चैंपियनशिप को चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed