फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunday 31st Bhandara at Jakhoo Temple Shimla Himachal

Jakhoo Temple Shimla: रविवार को जाखू मंदिर में 31वां विशाल भंडारा, लगेंगे 20 व्यंजनों के स्टॉल

Thu, 09 May 2024 10:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 May 2024 10:00 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में रविवार को 31वां विशाल भंडारा लगाया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रविवार को अतिरिक्त टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। सुबह 10:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा परोसा जाएगा। इस दौरान दूध-जलेबी, खीर, मालपूए, चाट-पापड़ी, गुलाब-जामुन, फ्रूटी, आइसक्रीम सहित 20 स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Sunday 31st Bhandara at Jakhoo Temple Shimla Himachal
जाखू मंदिर, शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला के विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में रविवार को 31वां विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में हवन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रविवार को अतिरिक्त टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। निगम शहर और उपनगरों से 10 टैक्सियां चलाएगा। लोगों की मांग पर टैक्सियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी यह टैक्सियां रीटिज, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, पुराना बस अड्डा और हाईकोर्ट से चलाएगा। सुबह 7:00 बजे से लोगों को निगम की टैक्सी सुविधा मिल जाएगी। शाम 6:00 बजे और लोगों की भीड़ को देखते हुए टैक्सियों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए 10 टैक्सियां चलाई जाएंगी। इसके लिए इंस्पेक्टर तैनात कर दिए हैं। मौके पर जाखू मंदिर जाने के लिए लोगों की ज्यादा भीड़ होगी वहां टैक्सियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


जाखू मंदिर में भंडारे के उपलक्ष्य पर शनिवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 6:00 बजे राधा- कृष्ण मंदिर गंज बाजार से प्रभात फेरी निकलेगी। बाजार से होते हुए प्रभात फेरी हनुमान मंदिर जाखू पहुंचेगी। सुबह 8:00 बजे प्रभात फेरी जाखू मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में माथा टेकने के बाद रामचरितमानस का अखंड पाठ होगा। रविवार सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद बजरंगबली का शृंगार किया जाएगा। सुबह 8:00 बजे हवन यज्ञ होगा। सुबह 10:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा परोसा जाएगा। इस दौरान दूध-जलेबी, खीर, मालपूए, चाट-पापड़ी, गुलाब-जामुन, फ्रूटी, आइसक्रीम सहित 20 स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed