{"_id":"625804b2ec8a1848ac0aa1ed","slug":"summer-special-train-reached-shimla-from-kalka-with-full-occupancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक सफर: कालका से सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ शिमला पहुंची समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक सफर: कालका से सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ शिमला पहुंची समर स्पेशल ट्रेन
Thu, 14 Apr 2022 10:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:20 PM IST
सार
समर टूरिस्ट सीजन के दौरान भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानी शिमला की वादियों का लुत्फ उठाने रेल मार्ग से शिमला पहुंच रहे हैं। कालका और शिमला के बीच चल रहीं सभी गाड़ियां इन दिनों पैक हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक से होकर वीरवार को समर स्पेशल ट्रेन सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ शिमला पहुंची। कालका से शिमला के बीच ट्रेन में सफर कर रहे सैलानियों ने खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। कालका और शिमला के बीच अन रिजर्व मेल श्रेणी की यह ट्रेन अधिकतर स्टेशनों पर रुकते हुए शिमला पहुंची। कालका और शिमला के बीच चलने वाली इस गाड़ी में जीएस श्रेणी के 4 और एसएलआर श्रेणी का एक कोच लगाया गया था। शुक्रवार को यह गाड़ी शिमला से कालका रवाना होगी। 30 जून तक इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
समर टूरिस्ट सीजन के दौरान भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानी शिमला की वादियों का लुत्फ उठाने रेल मार्ग से शिमला पहुंच रहे हैं। कालका और शिमला के बीच चल रहीं सभी गाड़ियां इन दिनों पैक हैं। सीटों के लिए वेटिंग भी बढ़ कर 30 से 60 तक पहुंच गई है। कालका-शिमला रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि इन दिनों सभी गाड़ियां पैक हैं। अन रिजर्व मेल श्रेणी की गाड़ी वीरवार से शुरू की गई है। इसकी रिजर्वेशन नहीं होगी, इसलिए किसी भी स्टेशन से यात्री इसमें सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
कालका से दोपहर 1:05, शिमला से 9:20 पर होगी रवाना
कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04543 कालका से शिमला के लिए दोपहर 1:05 पर रवाना होगी और 6:30 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से कालका के लिए ट्रेन संख्या 04544 सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन