फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   summer festival shimla

Shimla News: मालरोड पर महिलाओंं ने डाली महानाटी

Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
summer festival shimla
महानाटीशिमला के मालरोड़ पर ग्रीष्म उत्सव की दुसरी स्ध्या में लगभग 320 महिलाओं ने एक साथ नाट
मां थीम से मदर्स अगेंस्ट अब्यूज एंड एडिक्शन का लिया संकल्प
विज्ञापन

320 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित करीब 320 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मां थीम पर आधारित महानाटी प्रस्तुत की। मदर्स अगेंस्ट अब्यूज एंड एडिक्शन का संदेश दिया। नशा मुक्ति का संदेश देने वाले बैनर और छातों पर प्रिंटेड नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया।

उपायुक्त और अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव अनुपम कश्यप ने मां का संकल्प, समाज का संकल्प विषय पर उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई। साथ ही नशे विशेष तौर पर चिट्टे, हिंसा और हर प्रकार के दुर्व्यवहार का डटकर विरोध करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान महिलाओं ने हर मां की यही पुकार-नशा और अत्याचार से इन्कार, मां की ममता का यही संदेश-नशे से दूर रहे प्रदेश, चिट्टा छोड़ो संस्कार, जोड़ो मां के संकल्प से समाज को मोड़ो और हर मां की यही पुकार-बेटी पर हिंसा नहीं स्वीकार जैसे नारों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और महिलाओं पर होने अत्याचारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक और महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी 320 प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महानाटी में भाग लेने के लिए शिमला के विभिन्न आईसीडीएस केंद्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचीं। इस दौरान मालरोड पर सैलानियों और स्थानीय लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने मिलकर नाटी डाली और इस आयोजन को भव्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed