फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   summer festival shimla

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : साहित्यकारों और कलाकारों का होगा विशेष समागम

Sun, 31 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
summer festival shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक व कलात्मक परंपरा को मंच प्रदान करना है।
तहत गेयटी थियेटर में 8 और 9 जून को श्यामला कवि सम्मेलन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें हिमाचल के पहाड़ी और हिंदी कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं 10 जून को श्यामला मुशायरा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा जिसमें प्रतिष्ठित और उभरते शायर उर्दू शायरी, गजल और नज्में पेश करेंगे। इन आयोजनों का लक्ष्य स्थानीय रचनाकारों को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक, साहित्यिक और बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रीष्मोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं है, यह समाज में संवेदनशीलता, रचनात्मकता तथा सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देता है। साहित्य समाज का दर्पण होता है। उन्होंने साहित्यकारों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। ग्रीष्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। साहित्यिक गतिविधियों से हिमाचल की पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट
कैनवास ऑफ द हिल्स कला महोत्सव आज
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की शुरुआत सोमवार से होगी। रिज मैदान पर कैनवास ऑफ द हिल्स कला महोत्सव शुरू होगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए चित्रकार भाग लेंगे। वे शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, धरोहरों और विरासत को अपने कैनवास पर जीवंत करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य हिमाचल की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को कला के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed