{"_id":"6a9ac6d2308272f80908a752","slug":"power-cuts-to-begin-today-in-baish-piplidhar-and-ghanahatti-shimla-news-c-19-sml1002-781227-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैंश, पिपलीधार, घणाहट्टी और में आज से लगेगा पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैंश, पिपलीधार, घणाहट्टी और में आज से लगेगा पावर कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को चार दिन झेलनी होगी परेशानी
एचटी लाइनों के रखरखाव, पेड़ों की होगी छंटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कई पंचायतों में आज से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कट पांच से आठ सितंबर तक लगेगा, जिसमें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 28 क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
धामी उपमंडल के तहत इस दौरान 11 केवी एचटी लाइनों का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई और जंपर कसने का काम होगा। यह जानकारी विद्युत उपमंडल धामी के सहायक अभियंता ने दी। उन्होंने बताया कि 11 केवी सैंज-धामी फीडर पर 5 सितंबर को बैंश, पिपलीधार, निचला चलाहट, चलाहट पंप, बैंश पंप और पांजेल क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं छह सितंबर को 11 केवी ओल्ड टुटू-धामी फीडर के तहत बाग का नाला, कंडा मोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घणाहट्टी, बाग का नाला पंप, हिल टॉप, बीएन, जीडब्ल्यू, जीटी, एसबीआई पडेच और दफोग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी घंडल-घणाहट्टी फीडर के तहत 7 और 8 सितंबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 7 सितंबर को घंडल, चार्जिंग स्टेशन, करियाली, डंप, न्यू डंप, शील, चटिरा और शकराह में आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 8 सितंबर को इसी फीडर के दोची, सीसीएन, घरोग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।