{"_id":"5ba60026867a557f6149d1e2","slug":"sumitra-mahajan-in-shimla-discussion-on-one-nation-one-election-in-hp-vidhan-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा में एक देश एक चुनाव पर आज होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा में एक देश एक चुनाव पर आज होगा मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक साथ सभी राज्यों में चुनाव कराने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षा पर छह राज्यों के राजनेता चर्चा करेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र चार सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शिमला पहुंच गई हैं। शनिवार को सम्मेलन के पहले दिन विधानसभा में गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के विधायक शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सभी राज्यों के विधानसभा सचिव और गुजरात, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लोकसभा सचिव स्नेहलता श्रीवास्ताव, संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ई विधान माडल पर प्रस्तुति देंगे और इससे होने वाले फायदों से सभी अतिथियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा देश में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर रणनीति बनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शिमला पहुंच गई हैं। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री किशन कपूर और विपिन परमार ने स्वागत किया। इससे पहले चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया।