{"_id":"d7ab99853e2887d8e9fc604c5c2b9625","slug":"sumit-became-the-best-boxer-in-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में शिमला के सुमित बने बेस्ट बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में शिमला के सुमित बने बेस्ट बॉक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को शिमला के सुमित ने रामपुर के राहुल को 52 केजी वेट केटेगिरी में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
इन्हें बेस्ट बॉक्सर घोषित किया गया। 49 केजी भार वर्ग में शिमला के सरोज ने रोहडू के अमीन चंद को हराया। 56 केजी भार वर्ग में शिमला के अमन ठाकुर ने नारकंडा के विक्की को मात दी।
विज्ञापन
वहीं, 60 केजी भार वर्ग में रोहडू के संधीर ने नारकंडा के मनोज को मात दी। 69 किलो भार वर्ग में शिमला के अंकित ने नारकंडा के घनश्याम को जबकि 75 केजी भार वर्ग में जयंत सिंह रामपुर ने शिमला के अमन को हराया।
विज्ञापन
80 केजी भार वर्ग में शिमला के अभिमन्यु ने छोटा शिमला के विवेक नेगी को हराकर जीत दर्ज की। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में शिमला ओवरऑल विजेता जबकि रामपुर को रनरअप घोषित किया गया।