फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhwinder Sukkhu statement regarding himachal administrative tribunal

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को लेकर सुखविंद्र सुक्खू ने कही बड़ी बात

Thu, 04 Jul 2019 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Sukkhu statement regarding himachal administrative tribunal

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने का विरोध किया है। सुक्खू का कहना है कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बहाल करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध भी किया है। सूक्खू ने कहा कि इससे कर्मचारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा। तबादला माफिया का और विस्तार होगा। ट्रिब्यूनल न होने से कर्मचारी न्यायालय के चक्कर काटकर परेशान होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल गठित कर कर्मचारियों को तबादला होने पर अपनी बात रखने का एक माध्यम प्रदान किया था। हाईकोर्ट में पहले से काम का बोझ है। तबादले संबंधी केस जाने से मामलों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को तत्काल राहत नहीं मिल पाएगी। जेब भी ज्यादा ढीली करनी होगी। उधर, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता संजय सिंह ने ट्रिब्यूनल बंद करने के फैसले को जयराम सरकार का तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे कर्मचारी विरोधी फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed