{"_id":"62b45c4b1756f23acb3481ec","slug":"sukhwinder-sukhu-will-conduct-a-rosh-march-in-dharamsala-against-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhwinder Sukhu: अग्निपथ योजना के विरोध में धर्मशाला में रोष मार्च करेंगे सुखविंद्र सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhwinder Sukhu: अग्निपथ योजना के विरोध में धर्मशाला में रोष मार्च करेंगे सुखविंद्र सुक्खू
Thu, 23 Jun 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:00 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू एक जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस और अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
सुखविंद्र सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू एक जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस और अपना समर्थन देंगे। सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग भी की है। कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने दो साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन